मंदसौर। समस्त किसान बंधुओं को सूचित किया जाता है कि मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में वर्षा अथवा मौसम अत्यधिक खराब रहने की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसी स्थिति में कृषि उपज मूंगफली के भीगने से नुकसान और असुविधा होने की संभावना बनी हुई है।
कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव ने सभी किसान बंधुओं से निवेदन किया है कि वे अपनी कृषि उपज मूंगफली को विक्रय हेतु फिलहाल मण्डी, मंदसौर में लेकर न आएँ, ताकि अनावश्यक हानि से बचा जा सके।