BREAKING NEWS
KHABAR : यूपीएससी सीएपीएफ में चयन के बाद चापड़ा.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ खरगोन, सराफा.. <<     KHABAR : नगर पोलायकलां के पात्र हितग्राही.. <<     पोलायकलां नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान पर छिड़ा संग्राम,.. <<     KHABAR : धासड़ में पसरा मातम, बारिश के बीच उठीं 9.. <<     भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए चयनित निखिल.. <<     BIG NEWS : पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा,.. <<     KHABAR : सांदीपनी स्कूल को 10 किमी दूर शिफ्ट करने का.. <<     KHABAR : आंगन में खेल रही ढाई साल की मासूम को सांप.. <<     BIG NEWS : काना उर्फ कन्हैयालाल भील हत्याकांड में.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में अजीबो-गरीब नजारा, समाधान न.. <<     BIG NEWS : कौन हैं दीप्ति गौड़ मुखर्जी? जिन्हें.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां की साधारण सभा की बैठक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2025, 4:13 pm
REPORT : सुशासन भवन सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन, कलेक्टर ने सुनी 56 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आज सुशासन भवन सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल एवं एसडीएम द्वारा कुल 56 आवेदकों की समस्याएं सुनी। 

कलेक्टर गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का शीघ्र और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। मंदसौर निवासी आशा द्वारा ब्याज पर पैसा लेने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग पर एसडीएम मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। भानपुरा निवासी मोहन बाई के भूमि नामांतरण संबंधी आवेदन पर एसडीएम गरोठ को जांच कर निराकरण के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार अमलावद निवासी नंदकिशोर के वारिस प्रमाण पत्र प्रकरण पर एसडीएम मंदसौर को शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया। 

पिपलिया मंडी निवासी प्रदीप द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदन पर तहसीलदार मल्हारगढ़ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में संबल योजना की राशि दिलवाने, कॉलेज फीस माफी, बिजली मीटर जांच, लाइट बिल भुगतान, सर्वे सुधार, भूमि पट्टा निरस्तीकरण, बीमा राशि भुगतान, केसीसी खाता संचालन एवं नाम नकल से हटवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE