छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा की हवाई पट्टी पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पूर्व सांसद नकुलनाथ और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी अपने स्टाफ के साथ भोपाल में आयोजित बैठक में जाने के लिए विमान में सवार हुए थे। रनवे पर उड़ान भरने से ठीक पहले विमान का इंजन अचानक फेल हो गया।
पायलट को जैसे ही इस तकनीकी खराबी का पता चला, उसने तुरंत समझदारी दिखाते हुए दोनों नेताओं और कर्मचारियों को सुरक्षित विमान से बाहर उतार लिया। इस घटना के बाद हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हुए, जबकि नकुलनाथ नागपुर चले गए। पायलट की सतर्कता से सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बच गए।