नगर परिषद पोलायकलां की साधारण सभा की बैठक नगर परिषद सभागार में संपन्न हुई। बैठक में नगर परिषद के 13 पार्षदों की उपस्थिति रही। परिषद की बैठक में नगर विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सी एम ओ भगवान सिह भिलाला द्वारा रखे गए विभिन्न प्रस्तावों पर नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार के साथ पार्षदों ने चर्चा करते हुए अपनी सहमति जता कर सभी प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। इस दौरान नगर में विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।साधारण सभा की बैठक में नगर के प्रमुख व्यक्तित्व स्वर्गीय शालिग्राम तोमर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। प्रतिमा स्थापना के लिए उचित स्थान एवं आवश्यक प्रक्रिया को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पार्षदों ने इस संबंध में आगे की कार्रवाई करने को लेकर अपनी बात रखी।
बैठक में नगर परिषद से जुड़े अन्य विषय नामांतरण पर भी चर्चा हुई। पार्षदों ने साधारण सभा की बैठक में 13 पार्षदों की उपस्थिति के चलते विभिन्न प्रस्ताव पास किए। अब इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन के बाद नगरवासियों को विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लाभ मिलेगा इस अवसर पर नगर परिषद के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।