मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस जनसुनवाई में संपूर्ण जिले से प्राप्त कुल 27 शिकायतों को पुलिस अधीक्षक मीना एवं उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने आवेदकों से सीधे संवाद कर सुना। प्रत्येक मामले में संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को त्वरित, विधिसंगत तथा वैधानिक कार्रवाई कर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुभाग टीएस बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ अनुभाग हेमलता कुरील, नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण अनुभाग कीर्ति बघेल, एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति एवं एसडीओपी गरोठ विजय यादव उपस्थित रहे। उक्त अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अनुभाग की शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करवाया गया।