नीमच। सेवा और संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच का भव्य दीपावली मिलन समारोह सोमवार को सुंदरम मैरिज गार्डन में सुमधुर भजन संध्या और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, तिलक व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। परिषद सदस्यों ने राधे-कृष्ण दरबार सजाया और भजन गायक पंकज तिवारी (मनासा) व उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय भजनों पर झूमते हुए आराधना की।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले तीन परिवारों और फैंसी ड्रेस प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। सेल्फी प्वाइंट पर सभी ने आकर्षक सेल्फियां लीं।
समारोह का समापन सामूहिक आरती के साथ हुआ।
कार्यक्रम में रीजनल सेक्रेटरी प्रदीप चौपड़ा (जावद), प्रांतीय संरक्षक सुनील सिंघल, अध्यक्ष रवि पोरवाल, सचिव पिंटू शर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप दरक, संतोष चोपड़ा सहित 100 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।
महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख सरिता पोरवाल, माया पोरवाल, गरिमा माहेश्वरी, सुनीता मंगल, लताशा शक्तावत, मीना जायसवाल, अर्चना गट्टानी, सुनीता सिंघल आदि सदस्य भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया और आभार सचिव पिंटू शर्मा ने व्यक्त किया। जानकारी मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।