नीमच। आयुष विभाग के तत्वावधान में बुधवार को पिपलिया रावजी में निरूशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर में आमवात, संधिवात, चर्म रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिशय, रक्त अल्पता, रक्तचाप, अर्श, गैस, अम्लपित्त, साइटिका, हृदय रोग, प्रमेह आदि से पीड़ित रोगियों की जांच की गई तथा उन्हें निरूशुल्क औषधियां वितरित की गईं। कुल 49 रोगियों ने इस चिकित्सा शिविर का लाभ लिया।
शिविर में डॉ. आबिद खान ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान स्थानीय पंचायत पदाधिकारी, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका सहित औषधालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा।