BREAKING NEWS
KHABAR : यूपीएससी सीएपीएफ में चयन के बाद चापड़ा.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ खरगोन, सराफा.. <<     KHABAR : नगर पोलायकलां के पात्र हितग्राही.. <<     पोलायकलां नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान पर छिड़ा संग्राम,.. <<     KHABAR : धासड़ में पसरा मातम, बारिश के बीच उठीं 9.. <<     भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए चयनित निखिल.. <<     BIG NEWS : पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा,.. <<     KHABAR : सांदीपनी स्कूल को 10 किमी दूर शिफ्ट करने का.. <<     KHABAR : आंगन में खेल रही ढाई साल की मासूम को सांप.. <<     BIG NEWS : काना उर्फ कन्हैयालाल भील हत्याकांड में.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में अजीबो-गरीब नजारा, समाधान न.. <<     BIG NEWS : कौन हैं दीप्ति गौड़ मुखर्जी? जिन्हें.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां की साधारण सभा की बैठक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2025, 4:06 pm
KHABAR : मप्र के 70 वें स्‍थापना दिवस समारोह में होंगे विशेष आयोजन, जिला स्‍तरीय कार्यक्रम टाउन हॉल नीमच में, कलेक्‍टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्‍व, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। म.प्र.शासन के निर्देशानुसार एक से 3 नवम्‍बर 2025 तक मध्‍यप्रदेश स्‍थापना दिवस मनाया जा रहा हैं। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम टाउन हॉल नीमच में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जा रहा हैं। कलेक्‍टर मांशु चंद्रा द्वारा जिला स्‍तरीय स्‍थापना दिवस समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन एवं विभिन्‍न व्‍यवस्‍थाए सुनिश्चित करने के लिए विभिन्‍न जिला अधिकारियों को दायित्‍व सौंपे गये हैं। एडीएम बी.एस.कलेश को सम्‍पूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया गया हैं।

कलेक्‍टर ने निर्देश दिए है कि सभी जिला अधिकारी अपने स्‍टाफ के साथ अनिवार्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे। स्‍थापना दिवस के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्‍य नागरिकों, उद्योगपतियों, व्‍यावसायियों, समाजसेवियों, धर्मगुरूओं, स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं, हाई स्‍कूल एवं हायर सेकेण्‍ड्री विद्यालयों एवं महाविद्यालयीन छात्र, छात्राओं, शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों, जिले के स्‍वतंत्रता संग्राम सेवानियों, लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों तथा महत्‍वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करने वाले स्‍वसहायता समूह, स्‍टार्टअप के पदाधिकारियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गाे की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी जिला अधिकारियों को सौपे गए दायित्‍वों का समय-सीमा में निवर्हन करने के निर्देश दिए गये हैं। समारोह में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। एक नवम्‍बर की रात्रि में जिले के सभी शासकीय भवनों पर आकर्षक रोशनी की जावेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE