BREAKING NEWS
KHABAR : यूपीएससी सीएपीएफ में चयन के बाद चापड़ा.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ खरगोन, सराफा.. <<     KHABAR : नगर पोलायकलां के पात्र हितग्राही.. <<     पोलायकलां नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान पर छिड़ा संग्राम,.. <<     KHABAR : धासड़ में पसरा मातम, बारिश के बीच उठीं 9.. <<     भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए चयनित निखिल.. <<     BIG NEWS : पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा,.. <<     KHABAR : सांदीपनी स्कूल को 10 किमी दूर शिफ्ट करने का.. <<     KHABAR : आंगन में खेल रही ढाई साल की मासूम को सांप.. <<     BIG NEWS : काना उर्फ कन्हैयालाल भील हत्याकांड में.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में अजीबो-गरीब नजारा, समाधान न.. <<     BIG NEWS : कौन हैं दीप्ति गौड़ मुखर्जी? जिन्हें.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां की साधारण सभा की बैठक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2025, 4:34 pm
BIG NEWS : मालवा की नीमच पुलिस का बड़ा एक्शन, जब रात के अंधेरे में विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया अभियान तो मिली ये बड़ी सफलता, 121 गैर-जमानती वारंट तामील, फरार आरोपी चढ़ा हत्थे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में दिनांक 28-29 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी रात को जिलेभर में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संयुक्त कार्रवाई की।

गश्त में राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। अभियान के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, निगरानी/गुंडा बदमाशों की जांच, होटल-लॉज-ढाबा चेकिंग, महिला संबंधी अपराधों के आदतन आरोपियों की निगरानी तथा लघु अधिनियमों के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की गई।

प्रमुख उपलब्धियां-
- 10 स्थानों पर संयुक्त चौकिंग की गई, जिसमें 250 वाहनों की जांच कर 30 वाहनों के चालान बनाए गए एवं ₹4,000 समन शुल्क वसूला गया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
- कुल 121 वारंट तामील किए गए, जिनमें 30 स्थायी और 91 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। इनमें मादक पदार्थ तस्करी के 2, शरीर संबंधी अपराधों के 54, तथा संपत्ति संबंधी अपराधों के 36 वारंट शामिल हैं।
- 99 निगरानी बदमाशों एवं गुंडों की जांच की गई।
- 64 होटल, लॉज और ढाबों की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया गया।
- आबकारी अधिनियम के तहत 14 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 62 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
- 29 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
- गंभीर अपराधों एवं धारा 193(9) बीएनएसएस / 173(8) द.प्र.सं. के तहत 1 फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
- महिला संबंधी अपराधों के 4 आदतन आरोपियों की जांच कर उनके व्यवहार और गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई।
- यह वर्ष 2025 की 10वीं कॉम्बिंग गश्त रही, जिसमें अब तक कुल 1215 वारंट तामील किए जा चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्रवाइयाँ नियमित रूप से जारी रहेंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE