BREAKING NEWS
NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2025, 4:45 pm
BIG NEWS : टर्की की रोक के बाद भारतीय पोस्ता के दामों आया भारी उछाल, आज नीमच की मंडी में इतने लाख तक पहुंचा भाव, किसानों की हुई बल्ले-बल्ले, वॉइस ऑफ एमपी की खबर पर लगी मुहर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में आज गुरूवार को पोस्ता के भावों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। टर्की की रोक के बाद भारतीय पोस्ता के भावों में आए उछाल ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। मंडी में टीनोपॉल पोस्ता के भाव 1.90 लाख प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। पोस्ता के भावों में आए भारी उछाल के साथ ही वॉइस ऑफ एमपी की कुछ दिन पहले प्रकाशित खबर पर भी मोहर लग गई। उस रिपोर्ट में बताया गया था कि दिसंबर तक पोस्ता के भाव 2 लाख तक पहुंच सकते हैं और आज यह अनुमान सच साबित होता नजर आया।

झलकती नजर आई किसानों की खुशी-
देवरान निवासी किसान जानकीलाल ने बताया कि वे 25 किलो पोस्ता लाए थे जो 1.90 लाख प्रति क्विंटल के दर से बिका। उन्होंने कहा इतने ऊंचे भाव की तो हमने कल्पना भी नहीं की थी। वॉइस ऑफ एमपी की खबर पर आज पूरी तरह मुहर लग गई है। हम बहुत खुश हैं।

किसान अरविंद पाटीदार ने कहा आज बाजार बेहद मजबूत है। औसतन माल 1.75 लाख से 1.80 लाख तक बिका है, जबकि सर्वाेत्तम गुणवत्ता वाला पोस्ता 1.90 लाख तक गया। किसानों में खुशी का माहौल है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह दर 2 लाख से ऊपर जाएगी।

फसल हुई थोड़ी डैमेज, लेकिन बाजार में तेजी बरकरार-
किसान अरविंद पाटीदार ने बताया कि बारिश के कारण इस बार कुछ फसलें प्रभावित हुई हैं, लेकिन बाजार में मांग बढ़ने से भावों में लगातार तेजी बनी हुई है। उन्होंने कहा इस रफ्तार को देखते हुए दिसंबर तक पोस्ता 2 लाख प्रति क्विंटल पार कर सकता है।

व्यापारी बोले- “बाजार तेज, किसानों को मिलेगा फायदा”
व्यापारी शंभूलाल बम ने बताया कि आज मंडी में कुल आवक लगभग 500 से 1000 क्विंटल रही। उन्होंने कहा पोस्ता का बाजार बहुत तेज है। 1.30 लाख न्यूनतम और 1.90 लाख अधिकतम भाव तक बोली लगी। आने वाले दिनों में भाव और बढ़ सकते हैं। यह किसानों के लिए बेहद शुभ संकेत है। उन्होंने आगे कहा वॉइस ऑफ एमपी ने पहले ही यह अनुमान लगाया था कि दिसंबर तक भाव 2 लाख को छू सकते हैं। यह खबर अब पूरी तरह सही साबित हो रही है।

किसानों की बल्ले-बल्ले
किसान भरत सिंह, सुरेश चंद्र कुमारत और अन्य किसानों ने बताया कि बाजार में उत्साह का माहौल है। सुरेश चंद्र ने बताया हमारा पोस्ता 1.48 लाख में बिका, जबकि उच्चतम भाव 1.90 लाख तक रहा। ऐसा बाजार पहले कभी नहीं देखा। भरत सिंह ने कहा किसान बहुत खुश हैं। यदि यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में भाव 2 लाख से ऊपर पहुंचना तय है।


मंडी का संक्षिप्त आकलन-
पोस्ता का न्यूनतम भाव- 1.30 लाख प्रति क्विंटल
अधिकतम भाव- 1.90 लाख प्रति क्विंटल
औसतन भाव- 1.70 से 1.80 लाख
कुल आवक- लगभग 500 से 1000 क्विंटल
बाजार स्थिति- मजबूत और लगातार तेजी


किसानों की उम्मीदें और आगे की संभावना-
किसानों और व्यापारियों दोनों का कहना है कि वर्तमान बाजार स्थिति बेहद उत्साहजनक है। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार भावों में सबसे तेज उछाल देखा जा रहा है। अगर मांग इसी तरह बनी रही तो पोस्ता 2 लाख प्रति क्विंटल का आंकड़ा जल्द पार कर सकता है। वॉइस ऑफ एमपी की पूर्व रिपोर्ट में जो अनुमान लगाया गया था पोस्ता में जबरदस्त तेजी आएगी वह आज सटीक साबित हुआ है। उस दौरान वॉईस ऑफ एमपी ने काश्तकारों से पोस्ता रोकने की अपील भी की थी, जिससे कई किसानों को आज फायदा हुआ है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE