मनासा। कृषि उपज मंडी समिति मनासा द्वारा किसानों एवं व्यापारिक बंधुओं को सूचित किया गया है कि दिनांक 10 नवम्बर 2025 से कृषि उपज मक्का केवल ट्रैक्टर-ट्रॉली में ही मंडी में लाई जाएगी।
मंडी प्रबंधन के अनुसार सोमवार से गुरुवार तक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाई गई मक्का की नीलामी की जाएगी, जबकि शुक्रवार एवं शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ 2 से 5 बोरी तक की ढेरी नीलामी भी की जाएगी।