नीमच। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक भोपाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने शुक्रवार को शहर में तीन फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम ने बघाना, औद्योगिक क्षेत्र नीमच और बिहारगंज स्थित प्रतिष्ठानों की जांच की, जहां विभिन्न खाद्य सामग्री का विक्रय और भंडारण पाया गया।
जांच के दौरान टीम ने बेसन, चना दाल, गुड़, मसाले, किशमिश, गरम मसाला, ब्रजवासी घी सहित कुल 13 खाद्य नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत संकलित किए।
सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित संस्था संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह आकस्मिक कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्मा की टीम द्वारा की गई।