BREAKING NEWS
REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया ने आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा.. <<     NEWS : आशा सहयोगिनियों ने जोर प्रदर्शन करते हुए.. <<     NEWS : 09 माह की अपहृत बच्ची 10 घंटे में सकुशल.. <<     BIG NEWS : रजत पालकी में सवार होकर निकले बाबा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2026, 6:11 pm
NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न, आगामी कार्ययोजना पर मंथन व नवीन दायित्वों की हुई घोषणा, विहिप नगर अध्यक्ष सोमानी, नगर मंत्री अरोड़ा, संयोजक बने गौड़, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक शनिवार को शहर स्थित श्रीनाथ गार्डन में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 6 माह के संगठनात्मक कार्यों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए संगठन को जिला से लेकर प्रखंड एवं खंड स्तर तक और अधिक प्रभावशाली बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं श्री रामदरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आचार पद्धति के साथ दुर्गा वाहिनी क्षेत्र संयोजिका लता पांड्या, मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह मंत्री युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, प्रान्त प्रचार प्रमुख सह अनिल चतुर्वेदी, प्रान्त धर्म प्रसार सह प्रमुख मुकेश नाहटा, विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक, जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया, जिला मंत्री चन्द्रशेखर सोनी ने किया।


संगठन की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने पर जोर
प्रान्त मंत्री युधिष्ठिर सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि संगठन के कार्य विस्तार को बढ़ाने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए गांव गांव संपर्क कर 40 हजार नवीन कार्यकर्ताओं के लक्ष्य के साथ हित चिंतक अभियान के माध्यम से जोड़ने पर बल दिया। केंद्र सरकार प्रांत जिला प्रखंड एवं खंड स्तर तक आगामी कार्यक्रम की तैयारी और कार्य योजना पर विचार विमर्श करते हुए आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी जिसमें विभिन्न कार्यक्रम जैसे - अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष, संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती, अखंड भारत संकल्प दिवस, रक्षाबंधन कार्यक्रम, कृष्ण जन्माष्टमी, स्थापना दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी एवं आयोजन की कार्य योजना पर चर्चा की।


इस दौरान प्रांत मंत्री ने नवीन दायित्व की घोषणा करते हुए जिला सेवा प्रमुख अभिनन्दन काबरा, जिला प्रचार प्रमुख जयेश भटनागर, मठ मंदिर प्रमुख हरीओम मौड़, वेद संस्कृत आयाम प्रमुख मनीष सोनी, धर्म प्रसार भोलाराम धाकड़, सह धर्म प्रसार संतोष शर्मा, दुर्गावाहिनी सह संयोजिका पूर्वा साहू, बाल संस्कार केंद्र प्रमुख माया गोस्वामी, शक्ति साधना केंद्र प्रमुख आरुषि पांड्या, छात्रा प्रमुख कामाक्षी, बजरंग दल सह मिलन केंद्र प्रमुख पंकज जीनगर।


आगामी कार्यक्रमों की प्रखंडवार कार्ययोजना व दायित्व घोषणा
जिला मंत्री शेखर सोनी ने आगामी कार्यक्रमो के निमित प्रत्येक प्रखण्ड से कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए जिले के विभिन्न प्रखण्ड के दायित्वों की घोषणा करते हुए चित्तौड़गढ़ विहिप नगर अध्यक्ष बालमुकुंद सोमानी, नगर मंत्री मोहित अरोड़ा, बजरंग दल नगर संयोजक अमन गौड़, दुर्गावाहिनी नगर शक्ति साधना केंद्र प्रमुख आरती प्रजापत, सह प्रमुख कोमल गुप्ता, बाल संस्कार केंद्र प्रमुख रिया चौबीसा, छात्रा प्रमुख श्वेता वैद्य, सह प्रमुख यशोदा साहू। चित्तौड़ ग्रामीण प्रखंड से सह मंत्री कैलाश जाट, अभिषेक सेन, ग्रामीण संयोजक रोहित गाडरी गंगरार संयोजक देवेंद्र सिंह, सोनू खटीक। कनेरा प्रखंड से मंत्री चंद्रशेखर व्यास, सह मंत्री राधेश्याम सुथार। बस्सी प्रखंड से मंत्री बादल साहू, सह मंत्री आशाराम जाट, संयोजक हेमेंद्र सिंह। पारसोली प्रखंड से संयोजक किशन सुखवाल।


कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता
कार्यक्रम में प्रान्त टोली सदस्य लक्ष्मी जोशी, सुधीर भटनागर, जिला सहमंत्री जानकी लक्षकार, जिला उपाध्यक्षा मंजुलता जोशी, उपाध्यक्ष दिलीप बारेगामा, जिला कोषाध्यक्ष भरत माहेश्वरी, विभाग संयोजिका लोपा मुद्रा, जिला मातृशक्ति संयोजिका शिवानी साहू, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका दीपिका छीपा, जिला संयोजक मनोज साहू, सह संयोजक रोहित सिंह, नगर उपाध्यक्ष ज्ञानमल खटीक, मुकेश जागेटिया,भगवत सिंह जी, कृष्णगोपाल काबरा, सतीश राठी, शांतिलाल गुर्जर, निलेश, नगर सह मंत्री सुमित हेड़ा, नगर संयोजिका अंजलि सेन, सपना कीर, महावीर कीर, सागर व्यास, हीरालाल भोई, बबलेश शर्मा, गोपाल छीपा एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्पूर्ण जिला बैठक जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया की अध्यक्षता में दो सत्रों में संपन्न हुई। उन्होंने सभी नवीन दायित्वान कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE