BREAKING NEWS
KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया ने आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा.. <<     NEWS : आशा सहयोगिनियों ने जोर प्रदर्शन करते हुए.. <<     NEWS : 09 माह की अपहृत बच्ची 10 घंटे में सकुशल.. <<     BIG NEWS : रजत पालकी में सवार होकर निकले बाबा.. <<     REPORT : मंदसौर में फिर बदला मौसम, रिमझिम बारिश से.. <<     REPORT : चकसोडीझर और बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद.. <<     सावन में आस्था का प्रमुख केंद्र बना प्राचीन.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2026, 5:46 pm
KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की समीक्षा, योजनाओं को गति देने तय किए लक्ष्य, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कलेक्टर सभागार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि कार्यों में लापरवाही, अनावश्यक विलंब और उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रोजगार एवं आजीविका योजनाओं पर विशेष जोर-
विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने प्लानर सॉफ्टवेयर पर लंबित ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चिन्हित कार्यों को सिपरी पोर्टल पर जियोटैग कराकर अनुमोदित कराने तथा सभी ग्राम पंचायतों में श्रमिकों का नियोजन सुनिश्चित करने को कहा। सक्रिय श्रमिकों की लंबित ई-केवाईसी भी जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

एक बगिया मां के नाम’ में तेजी लाने के निर्देश-
एक बगिया मां के नाम’ परियोजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पौधारोपण, पोल एवं फेंसिंग कार्यों की वास्तविक स्थिति प्रस्तुत करने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। गंगोत्री हरित परियोजना के तहत ग्राम पंचायत लासूर में वृक्षारोपण कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

स्व-सहायता समूहों से महिलाओं को जोड़ने पर जोर-
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका गतिविधियों के विस्तार पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने नए हितग्राहियों का सर्वे एवं मोबाइल वेरिफिकेशन एक माह में पूरा कराने के निर्देश दिए। सीसीएल, पीएमएफएमई एवं पीएम मुद्रा योजना में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा पशुपालन आधारित ऋण प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत कराने को कहा।

उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में एक हजार से अधिक नए स्व-सहायता समूह गठित करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश में दूसरे स्थान का लक्ष्य-
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने आगामी माह में जिले को प्रदेश में द्वितीय स्थान तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने जनपद पंचायत जावद, मनासा एवं नीमच को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

वर्ष 2021-22 के लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा वर्ष 2025-26 के लंबित स्वीकृत आवासों की आवश्यक प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश-
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वच्छता कर संग्रहण, नियमित कचरा संग्रहण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने इन व्यवस्थाओं को अन्य पंचायतों एवं ग्रामों में भी प्रभावी रूप से लागू करने तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

वाटरशेड कार्यों में तेजी लाने को कहा-
वाटरशेड योजना के लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पाल निर्माण एवं पिचिंग कार्यों में तेजी लाने और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें और अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।

स्वतंत्रता दिवस पर होंगे देशभक्ति कार्यक्रम-
आगामी स्वतंत्रता दिवस को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने तीनों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को साइकिल-बाइक रैली, तिरंगा यात्रा, रन फॉर यूनिटी सहित विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों में अधिक से अधिक आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तीनों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक, परियोजना अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE