नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा-निर्देशानुसार जिले में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में टीम ने एक गुमशुदा महिला को रामगंज मंडी (राजस्थान) से सकुशल दस्तयाब किया।
घटना का विवरण-
3 सितंबर 2025 को ग्राम आम्बा चौकी जाट क्षेत्र से एक महिला के लापता होने की सूचना पर थाना रतनगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कर जांच प्रारम्भ की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सुरागों और सतत प्रयासों के आधार पर महिला का लोकेशन ट्रेस किया और उसे रामगंज मंडी से सुरक्षित बरामद किया।
टीम का योगदान-
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक मनोज सिंह जादौन, चौकी प्रभारी जाट उपनिरीक्षक कन्हैयालाल सोलंकी तथा उनकी टीम के साथ सायबर सेल नीमच का सराहनीय योगदान रहा। टीम के प्रयासों से महिला को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया।