BREAKING NEWS
KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया ने आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा.. <<     NEWS : आशा सहयोगिनियों ने जोर प्रदर्शन करते हुए.. <<     NEWS : 09 माह की अपहृत बच्ची 10 घंटे में सकुशल.. <<     BIG NEWS : रजत पालकी में सवार होकर निकले बाबा.. <<     REPORT : मंदसौर में फिर बदला मौसम, रिमझिम बारिश से.. <<     REPORT : चकसोडीझर और बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद.. <<     सावन में आस्था का प्रमुख केंद्र बना प्राचीन.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देवास में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में.. <<     खरगोन के कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2025, 6:53 pm
KHABAR : जिले में एसआईआर के तहत मतदाता गणना पत्रक डिजिटलाइजेशन कार्य 40.82 प्रतिशत पूर्ण, घर-घर पहुंच रहे हैं बीएलओ, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। एसआईआर के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण, फॉर्म का डिजिटलाइजेशन सहित अन्य कार्य कर रहे हैं। जिले में अबतक 40.82 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य हो गया है।  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में एसडीएम और तहसीलदारों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे है।  

उल्‍लेखनीय है कि जिले में एसआईआर कार्य की संपूर्ण प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तर पर बीएलओ कार्य की मॉनिटरिंग के लिए बीएलओ सुपरवाइजर, जोनल अधिकारी नियुक्त किये गये है। साथ ही बीएलओ के सहयोग के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए है।

विधानसभा क्षेत्रों के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी निरंतर संपूर्ण कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे है। जिला स्तर पर तथा सभी विधानसभा स्तर पर सहायता केंद्र एवं कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। मतदाताओं को फार्म भरने में असुविधा ना हो इस के लिए बीएलओ एवं सहयोगी कर्मचारी विधानसभा स्तर पर सहायता हेतु उपलब्ध रहेंगे। राजनैतिक दल के प्रतिनिधि के रूप में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल की ओर से बूथ लेवल एजेण्ट भी नियुक्त किये जाने की कार्यवाही राजनैतिक दलों की ओर से की जा रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE