BREAKING NEWS
KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया ने आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा.. <<     NEWS : आशा सहयोगिनियों ने जोर प्रदर्शन करते हुए.. <<     NEWS : 09 माह की अपहृत बच्ची 10 घंटे में सकुशल.. <<     BIG NEWS : रजत पालकी में सवार होकर निकले बाबा.. <<     REPORT : मंदसौर में फिर बदला मौसम, रिमझिम बारिश से.. <<     REPORT : चकसोडीझर और बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद.. <<     सावन में आस्था का प्रमुख केंद्र बना प्राचीन.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देवास में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में.. <<     खरगोन के कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2025, 7:18 pm
KHABAR : विद्युत हादसे रोकने की नई दिल्ली में ली ट्रेनिंग, पश्चिम क्षेत्र के पंद्रह जिलों में बताएंगे ट्रेनिंग की बारीकियां व उपभोक्ता सेवा, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देश एवं मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में विद्युत हादसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में कंपनी के 15 सर्कल क्षेत्र के 55 कार्मिकों ने नई दिल्ली में टाटा पावर नई दिल्ली में एडवांस ट्रेनिंग कराई गई। नई दिल्ली में विद्युत संबंधी हादसे रोकने के प्रयास, तौर तरीके, गाइड लाइन पालन, सुरक्षा उपकरणों के शत प्रतिशत उपयोग, सतर्कता इत्यादि से संबंधित ट्रेनिंग लेने वालों में मानव संसाधन प्रबंधक, इंजीनियर , लाइन स्टॉफ, तकनीकी कर्मचारी आदि शामिल थे।

प्रबंध निदेशक कार्यालय इंदौर में उपस्थित होकर इन सभी कार्मिकों ने नई दिल्ली में सीखी गई बातों का प्रस्तुतिकरण दिया। ये कार्मिक अब अपने जिले, सर्कल में साथी कर्मचारियों, अधिकारियों को ट्रेनिंग देंगे एवं हादसों में कमी लाएंगे, उपभोक्ता सेवा बढ़ाएंगे। प्रबंध निदेशक कार्यालय इंदौर में प्रस्तुतिकरण अवसर पर प्रबंध निदेशक सिंह, मुख्य महाप्रबंधक चौहान, मुख्य अभियंता संजय जैन, संयुक्त सचिव तरूण उपाध्याय, सपना दामेशा, रीना चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE