देवास। प्रदेश में प्रवाहित गंगा की सहायक नदियों में जल का सतत् एवं पर्याप्त प्रवाह बनाए रखने, साथ ही प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण और उपशमन के उद्देश्य से राज्य शासन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली “राज्य गंगा समिति, मध्यप्रदेश” में पाँच विशेषज्ञ सदस्यों को नामांकित किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार समिति में निम्न विशेषज्ञों का चयन किया गया है-
डॉ. अभय सक्सेना, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भोपाल - प्रदूषण अनुश्रवण
श्री कार्तिक सप्रे, समन्वयक, नर्मदा समग्र एनजीओ, भोपाल - नदी संरक्षण
प्रो. एस.पी. गौतम, पूर्व अध्यक्ष, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नई दिल्ली - पर्यावरण संरक्षण
श्री सुनील चतुर्वेदी, संचालक, विभावरी संस्थान - जल संरक्षण
डॉ. जे.पी. शुक्ला, से.नि. प्रिंसिपल साइंटिस्ट, सीएसआईआर/एमपी - वॉटर रिसोर्स मैनेजमेंट
नामित सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। उन्हें राज्य सरकार के नियमों के अनुसार यात्रा भत्ता/दैनिक भत्ता तथा सिटिंग फीस देय होगी।