BREAKING NEWS
KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया ने आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा.. <<     NEWS : आशा सहयोगिनियों ने जोर प्रदर्शन करते हुए.. <<     NEWS : 09 माह की अपहृत बच्ची 10 घंटे में सकुशल.. <<     BIG NEWS : रजत पालकी में सवार होकर निकले बाबा.. <<     REPORT : मंदसौर में फिर बदला मौसम, रिमझिम बारिश से.. <<     REPORT : चकसोडीझर और बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद.. <<     सावन में आस्था का प्रमुख केंद्र बना प्राचीन.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देवास में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में.. <<     खरगोन के कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2025, 7:39 pm
KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की एसआईआर कार्य-प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, बोले- बीएलओ 26 नवंबर तक ईम्युरेशन फॉर्म का शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी बीएलओ 26 नवंबर तक अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं के ईम्युरेशन फॉर्म का बीएलओ एप पर शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण सुनिश्चित करें। जिन बीएलओ ने यह कार्य पूर्ण कर लिया है, उन्हें अन्य बीएलओ की सहायता हेतु तैनात किया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि एसआईआर कार्य में लगे सहयोगी कर्मचारियों सचिव, पटवारी, ग्राम रोजगार सहायक, वार्ड प्रभारी आदि का सहयोग अवश्य लिया जाए। यदि बीएलओ को किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वे संबंधित तहसीलदार या एसडीएम को तुरंत अवगत कराएं, ताकि उनके समाधान की कार्रवाई की जा सके। कलेक्टर चंद्रा ने यह निर्देश शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष से गूगल मीट के माध्यम से आयोजित बैठक में दिए। बैठक में नीमच, जावद और मनासा क्षेत्र के सभी बीएलओ, एसडीएम और तहसीलदार मौजूद थे।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने विधानसभा-वार मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कुछ बीएलओ ने शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है और अपेक्षा व्यक्त की कि शेष बीएलओ भी अपनी प्रगति में तेजी लाएं। इस अवसर पर एडीएम बीएस कलेश, एसडीएम संजीव साहू, किरण आंजना, प्रति संघवी तथा बीएलओ सुपरवाइजर भी वर्चुअली मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE