BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2025, 10:11 am
NEWS : जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 बीएलओ सम्मानित, रणनीति और समयबद्धता से एसआईआर कार्य पूर्ण करने पर मिला सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत फील्ड में रहकर समयपूर्व कार्य पूर्ण करने वाले जिले के 10 बीएलओ एवं 90 प्रतिशत तक ऑनलाइन उपलब्धि प्राप्त करने वाले कुल 35 बीएलओ को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने इन बीएलओ का सम्मान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय दायित्व से जुड़े इस कार्य को बेहतरीन रणनीति, प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण कर इन कार्मिकों ने उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

जिला कलक्टर ने सभी ईआरओ को निर्देश दिए कि दक्ष और अनुभवी बीएलओ की सेवाओं का उपयोग आगे भी फैसिलिटेटर के रूप में किया जाए, जिससे एसआईआर कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण हो सके। सम्मानित बीएलओ ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कार्य आरंभ करने से पूर्व रणनीति बनाना और 90–95 प्रतिशत मतदाता मैपिंग पूर्ण करना, गणना पत्रों को ऑनलाइन अपलोड करने में अत्यंत सहायक रहा। इससे कार्य सहज, तनावमुक्त और निर्धारित समय में पूरा हो पाया।

जिन बीएलओ को किया गया सम्मानित-
चित्तौड़गढ़ विधानसभा:
गोपाललाल शर्मा (19), राजमल (24), सुनीता सोनी (171), सत्यनारायण मीणा (205), प्रवीण वर्मा (206), हरिओम सिंह शक्तावत (216), सूरजमल धाकड़ (218), गोपाल सोलंकी (249), सुनील कुमार शर्मा (250), कमलेश आचार्य (268)

कपासन विधानसभा:
शांति दास (256), रामेश्वर लाल जटिया (272), रतनलाल गाड़री (273)

निंबाहेड़ा विधानसभा:
मन्नालाल सुथार (7), जशवंत कुमार पाटीदार (11), भगवानलाल गाड़री (16), खेमराज कुम्हार (18), विजय कुमार टेलर (23), ओमप्रकाश बेनीवाल (38), मुकेश सिंह गुर्जर (57), दुष्यंत शर्मा (117), अर्जुन धाकड़ (122), सुदेश कुमार यादव (132), सीताराम धाकड़ (138), देवीलाल जटिया (157), विनोद आंजना (185), हरीश कुमार शर्मा (187), वरदीचंद नाई (199), रामलाल रैगर (210), राकेश शर्मा (272)

बड़ीसादड़ी विधानसभा:
राजेश कुमार चौधरी (111), रूपराज तिवाड़ी (293)

बेगूं विधानसभा:
गोविंदलाल नागर (160), अशोक राज भानावत (252), प्रहलाद धाकड़ (253)

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा – प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

डीओआईटी के जनसुनवाई कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन की अध्यक्षता में एसआईआर कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ, एईआरओ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पूर्णता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी और तत्परता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मतदाता मैपिंग के मुकाबले कम गणना पत्र ऑनलाइन होने को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बीएलओ द्वारा नव मतदाताओं को फॉर्म-6 एवं संशोधन हेतु फॉर्म-8 के वितरण, अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं के प्रपत्रों की समीक्षा में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बूथवार प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम (प्रशासन) प्रभा गौतम, सीईओ विनय पाठक, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, एडीएम (भू-अभिलेख) रामचंद्र खटीक, अतिरिक्त सीईओ राकेश पुरोहित, एसडीएम बीनू देवल सहित सभी ईआरओ–एईआरओ उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE