BREAKING NEWS
KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया ने आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा.. <<     NEWS : आशा सहयोगिनियों ने जोर प्रदर्शन करते हुए.. <<     NEWS : 09 माह की अपहृत बच्ची 10 घंटे में सकुशल.. <<     BIG NEWS : रजत पालकी में सवार होकर निकले बाबा.. <<     REPORT : मंदसौर में फिर बदला मौसम, रिमझिम बारिश से.. <<     REPORT : चकसोडीझर और बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद.. <<     सावन में आस्था का प्रमुख केंद्र बना प्राचीन.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देवास में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में.. <<     खरगोन के कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2025, 10:22 am
BIG NEWS : पारसोली थाना पुलिस ने किया बिछोर कस्बे में हुई वारदात का खुलासा, एक आरोपी चढ़ा खाकी के हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पारसोली थाना क्षेत्र के कस्बा बिछोर के एक मकान में 08 नवम्बर को हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पारसोली थाना पुलिस ने घटना में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफतार किया है। जिससे चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बिछोर कस्बे में 08 नवम्बर को लालुराम पुत्र देवाजी कुमावत के मकान के मेन गेट व अन्य दो कमरों के ताले तोड़ 37500/- रूपये नगद व चाँदी के पायजेब 250 ग्राम के व आधा तोला वजन सोने के टोप्स अज्ञात बदमाश चोरी कर ले जाने के मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान एएसआई भवानी सिंह के जिम्मे की गई।

कस्बा बिछोर में हुई उक्त चोरी की वारदात को ट्रेस आउट करने हेतु एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली  शिवराज राव के सुपरविजन में एएसआई भवानी सिंह, कानि सोनाराम, रघुवीर, गिरधारी लाल, घनश्याम, प्रमोद, देवाराम द्वारा तकनीकी साक्ष्य संकलन, सीसीटीवी फुटेज अवलोकन, सायबर सेल के कानि. रामावतार तथा मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर वारदात का खुलासा करते हुए शेनुर खान पुत्र लाला उर्फ लाल खान पठान उम्र 35 साल निवासी नई आबादी सतखण्डा थाना सदर निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ एवं उसके साथियों को चिन्हित किया गया। टीम द्वारा भरसक प्रयास कर आरोपी शेनुर खान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। शेनुर खान के साथी आरोपी 37 वर्षीय मिथुन उर्फ बाबु पुत्र नजीर मोहम्मद शाह फकीर निवासी जिंक स्मेल्टर बाबा बस्ती देबारी पुलिस थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर हाल निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेडा थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चितोडगढ़ को चिन्हित किया गया एवं टीम द्वारा भरसक प्रयास कर मिथुन उर्फ बाबु को गिरफतार कर न्यायालय से 3 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर चोरी किये गए माल मशरुका को आरोपी की निशादेही से निम्बाहेडा पहुंच माल मशरूका बरामद किया। आरोपी को अनुसंधान के बाद शुक्रवार को जेसी कराया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE