रतनगढ़। सब्जी मंडी परिसर में खड़ी नगर परिषद रतनगढ़ की कचरा गाड़ी में भरे कचरे में अचानक आग लग गई। धधकती आग को देखकर आसपास के रहवासियों ने तत्काल सूचना दी और मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग पर काबू पाया।
समय रहते आग बुझा दी गई, अन्यथा किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। स्थानीय लोगों की तत्परता से स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।