खरगोन। कसरावद विधानसभा क्षेत्र के भिलगांव मां नर्मदा पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन किया गया। पेट्रोल पंप संचालक जय सिंह मंडलोई ने बताया कि पंप शुरू होने से आसपास के गांवों के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब ग्रामीणों को ईंधन के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कसरावद विधायक सचिन यादव रहे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अनु बाई तंवर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डिप्टी जनरल मैनेजर आशीष कुमार सिंह, तथा एरिया सेल्स मैनेजर तुषार एम. चौधरी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कसरावद राजेश बागदरे, पूर्व विधायक गजानन पाटीदार, दशरथ सिंह पटेल, कैलाश दरबार, सुरेंद्र भाई राठौर, दिलीप भाई राठौर, बंटी तंवर, इंदर सिंह, लोकेंद्र मंडलोई, योगेंद्र चौहान, देवे सिंह मंडलोई, शेखर राठौर, डॉ. भूपेंद्र राठौर, और मांगीलाल सोनहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पेट्रोल पंप के शुभारंभ के साथ क्षेत्र में विकास की एक और नई सुविधा जुड़ गई है।