BREAKING NEWS
KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया ने आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा.. <<     NEWS : आशा सहयोगिनियों ने जोर प्रदर्शन करते हुए.. <<     NEWS : 09 माह की अपहृत बच्ची 10 घंटे में सकुशल.. <<     BIG NEWS : रजत पालकी में सवार होकर निकले बाबा.. <<     REPORT : मंदसौर में फिर बदला मौसम, रिमझिम बारिश से.. <<     REPORT : चकसोडीझर और बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद.. <<     सावन में आस्था का प्रमुख केंद्र बना प्राचीन.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देवास में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में.. <<     खरगोन के कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2025, 10:42 am
KHABAR : एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 बीएलओ को अनुविभागीय अधिकारी ने पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मानित, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। स्वामी विवेकानंद सभागृह में एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 बीएलओ को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) वीरेन्द्र कटारे द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 185 में एसआईआर कार्य जारी है। इसी क्रम में इन बीएलओ ने अपने क्षेत्र में कार्य को निर्धारित समय से पूर्व 99 प्रतिशत तक पूरा कर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस योगदान को देखते हुए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।


एसडीएम वीरेन्द्र कटारे ने कहा कि सम्मानित बीएलओ ने न केवल समय पर कार्य पूरा किया, बल्कि तकनीकी त्रुटियों को भी तुरंत सुधार कर व्यवस्था में सुधार लाया। उन्होंने अन्य बीएलओ को प्रेरणा लेते हुए टीमवर्क के साथ कार्य करने की सलाह दी।


उन्होंने कहा- “इन बीएलओ ने लगातार संपर्क में रहकर और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए बेहतर परिणाम दिए हैं। यह सम्मान उनके परिश्रम और ईमानदारी का प्रतीक है।” सम्मानित बीएलओ सुरेश बड़ोले ने बताया की एसडीएम साहब, तहसीलदार और मास्टर ट्रेनर का निरंतर सहयोग मिला, जिसने हमें ऊर्जावान  बनाता और मार्गदर्शन प्रदान किया। मतदाताओं ने भी पूरा सहयोग दिया, जिससे हमें कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आई।” कार्यक्रम में अन्य बीएलओ ने भी अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE