BREAKING NEWS
KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया ने आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा.. <<     NEWS : आशा सहयोगिनियों ने जोर प्रदर्शन करते हुए.. <<     NEWS : 09 माह की अपहृत बच्ची 10 घंटे में सकुशल.. <<     BIG NEWS : रजत पालकी में सवार होकर निकले बाबा.. <<     REPORT : मंदसौर में फिर बदला मौसम, रिमझिम बारिश से.. <<     REPORT : चकसोडीझर और बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद.. <<     सावन में आस्था का प्रमुख केंद्र बना प्राचीन.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देवास में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में.. <<     खरगोन के कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2025, 10:59 am
KHABAR : एमपी में निकली अंधविश्वास की ‘बारात’, ढ़ोल बजाते आत्मा लेने पहुंचे लोग हॉस्पिटल, पूजा पाठ करते रहे और कुछ देर बाद मेडिकल कॉलेज से रवाना, पढे़ पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। हम भले ही 21वीं सदी में पहुंच गए हैं लेकिन अभी भी हमारे देश में कई लोग अंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़े हुए हैं। अंधविश्वास की तस्वीरें रह रहकर सामने आती रहती हैं और इस बार मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से भी अंधविश्वास का हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक मृत व्यक्ति की आत्मा लेने के लिए लोग अंधविश्वास की बारात लेकर झूमते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अंधविश्वास में जकड़े इन लोगों का कहना था कि गांव के व्यक्ति की मृत्यु अस्पताल में हो गई थी और उसके बाद से उसकी आत्मा अस्पताल में ही कैद है। 


रतलाम मेडिकल कॉलेज में आत्मा को लेने के लिए पहुंचे ये लोग छावनी झोड़िया गांव के रहने वाले हैं। इन लोगों का कहना है कि गांव के 1 व्यक्ति की मौत अस्पताल में हो गई थी और उसकी आत्मा मेडिकल कॉलेज में ही रह गई है। मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्ड्स से जब ग्रामीणों ने ये बात कही कि वो मर चुके व्यक्ति की आत्मा लेने के लिए आए हैं तो वो भी हैरान रह गए। हालांकि गार्ड्स ने इन लोगों को अस्पताल के अंदर नहीं जाने दिया जिसके कारण ये लोग मेडिकल कॉलेज के वार्ड के बाहर ही पूजा पाठ करते रहे और कुछ देर बाद मेडिकल कॉलेज से रवाना हो गए।


ये कोई पहली बार नहीं है जब रतलाम में इस तरह से अंधविश्वास के चलते कोई अस्पताल में आत्मा लेने के लिए पहुंचा। इससे पहले भी इस तरह की अंधविश्वास की बारात यहां निकलती रही हैं। ऐसा नहीं है कि इन लोगों को समझाने की कोशिश नहीं की गई लेकिन इन पर ये अंधविश्वास इतना हावी है कि वो हकीकत पर विश्वास ही नहीं कर पाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE