BREAKING NEWS
KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया ने आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा.. <<     NEWS : आशा सहयोगिनियों ने जोर प्रदर्शन करते हुए.. <<     NEWS : 09 माह की अपहृत बच्ची 10 घंटे में सकुशल.. <<     BIG NEWS : रजत पालकी में सवार होकर निकले बाबा.. <<     REPORT : मंदसौर में फिर बदला मौसम, रिमझिम बारिश से.. <<     REPORT : चकसोडीझर और बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद.. <<     सावन में आस्था का प्रमुख केंद्र बना प्राचीन.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देवास में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में.. <<     खरगोन के कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2025, 11:43 am
BIG NEWS : जिले के तारापुर की हस्तकला ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया नीमच का मान, नांदना प्रिंट एवं हैण्ड ब्लॉक प्रिंट की विविध डिजाइनों को देश-विदेश से आए आगंतुकों ने सराहा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। दिल्ली में आयोजित44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में नीमच जिले की पारंपरिक कला और कौशल ने एक बार फिर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। नीमच जिले की जावद तहसील के तारापुर गांव के मेसर्स बालाजी डाइंग, प्रो. उमेश मरकरा द्वारा निर्मित हैण्ड ब्लॉक (हस्त निर्मित) प्रिंटिंग उत्पादों ने मेले में खास आकर्षण बटोरा। उनकी नांदना प्रिंट एवं हैण्ड ब्लॉक प्रिंट की विविध डिजाइनों को देश-विदेश से आए आगंतुकों ने सराहा। तारापुर गांव लंबे समय से नांदना एवं हैण्ड ब्लॉक प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यहां तैयार होने वाली मांडणा आर्ट (नांदना प्रिंट) की कलाकृतियाँ भी मेले का मुख्य केंद्र रहीं। उमेश मरकरा वर्षों से बालाजी डाइंग के नाम से हैण्ड ब्लॉक प्रिंट व बांधनी की साड़ियाँ एवं सलवार सूट तैयार कर स्थानीय कला को व्यापक मंच दे रहे हैं। मेले में इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप और नीमच-मंदसौर क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने तारापुर की पारंपरिक कला को मिली सराहना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह क्षेत्रीय कारीगरों के लिए गर्व का क्षण है। उमेश मरकरा द्वारा प्रदर्शित कला और उत्पाद न केवल नीमच जिले की पहचान को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्थानीय हुनर को नई दिशा भी दे रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE