खरगोन। जिले के भगवानपुरा के ग्राम भग्यापुर के ग्रामीणों ने भगवानपुरा पुलिस थाने के सामने शव रखकर चक्काजाम प्रदर्शन किया। और ट्रैक्टर ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग की। बता दे कि, रात ग्राम भग्यापुर में मृतक प्रवीण उर्फ भूरिया पिता अंतरसिंह जाति भिलाला 21वर्ष की खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर हालते समय चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर राजेंद्र रावत मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि,घटना की सूचना हमे न देकर गांव के कुछ लोगों को दी गई। उन्होंने मामले को रफा दफा किया हैं। परिजनों एवं ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम प्रदर्शन कर ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि,पुलिस ने कुछ लोगों के कहने पर बिना पूछे पंचनामा बनाया,इसकी भी हमें जानकारी नहीं दी। मृतक के भाई अनिल टेमरे ने बताया कि, रात को राजेंद्र रावत भूरिया को ट्रेक्टर पर बिठाकर अपने साथ ले गया था। झोबरिया के खेत में रोटावेटर चलाते समय भूरिया चपेट में आ गया,और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लेकिन परिजनों को देर रात को सूचना दी गईं, जबकि घटना आठ से नौ बजे के बीच की बताई जा रही हैं । परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह ग्यारह बजे से चार बजे तक चक्काजाम प्रदर्शन किया। जिसके कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। आखिरकार पुलिस ने ट्रेक्टर ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद परिजनों ने चक्काजाम प्रदर्शन को खत्म किया। ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा खरगौन सेंधवा मार्ग पर करीब 5घंटे तक चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया गया।