नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने रविवार को जिले में चल रहे स्पेशल समरी रिवीजन (एसएसआर) कार्य का निरीक्षण किया और सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि 26 नवंबर तक अपने क्षेत्रों के सभी मतदाताओं के इम्युरेशन फॉर्मों का बीएलओ ऐप पर 100 प्रतिशत डिजिटलाईजेशन हर हाल में पूरा करें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बताया कि अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। जिले में कई बीएलओ ऐसे भी हैं जिन्होंने समयसे पूर्व ही शत-प्रतिशत डिजिटलाईजेशन पूरा कर लिया है। ऐसे बीएलओ को सम्मानित किया गया है और अब उन्हें कम प्रगति वाले बीएलओ की सहायता के लिए भी लगाया जा रहा है, ताकि पूरे जिले का कार्य समय पर पूरा हो सके।
कलेक्टर चंद्रा ने निर्देश दिए कि बीएलओ अपने साथ लगे सभी सहयोगी कर्मचारियों- सचिव, पटवारी, ग्राम रोजगार सहायक, वार्ड प्रभारी आदि की मदद लेकर कार्य में तेजी लाएँ। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन बीएलओ की प्रगति धीमी है, वे तुरंत गति बढ़ाएँ, अन्यथा कार्रवाई से इनकार नहीं किया जा सकता। निरीक्षण के दौरान एसडीएम संजीव साहू, तहसीलदार संजय मालवीय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कुम्हारा गली स्थित केंद्र पर कलेक्टर ने सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने क्या खास कहा?
“जिले के सभी बीएलओ 26 नवंबर तक अपने क्षेत्र के मतदाताओं के इम्युरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलाईजेशन सुनिश्चित करें। जिनकी प्रगति कम है, वे तुरंत गति बढ़ाएँ, ताकि समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा हो सके।