BREAKING NEWS
खरगोन के कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे,.. <<     NEWS : नशामुक्त युवा भारत अभियान में कल्लाजी.. <<     KHABAR : एनएसयूआई ने की छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ सादगी से मनाया सुरेन्द्र.. <<     KHABAR : सप्लाई चेन ट्रेस कर झाबुआ में 86 लीटर.. <<     NEWS : जैन प्रोफेशनल फोरम को मिली नई नेतृत्व टीम,.. <<     BIG NEWS : पटवारी बोले-पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर.. <<     NEWS : दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल चेंज.. <<     PART- 3: नीमच के तरणताल के पानी से इंफेक्शन का खतरा.. <<     BIG NEWS : नीमच के तरणताल में ‘पदकों की उड़ान’, जिस.. <<     आदिवासी दिवस पर खजुराहो में आदिवासी संगठनों.. <<     शाजापुर में बारिश का कहर! चिलर नदी उफान पर,.. <<     KHABAR : सैलाना के केदारेश्वर मंदिर का बहा झरना,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियारनुमा कट्टे के साथ.. <<     REPORT : मजदूर-किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर.. <<     खरगोन में गूंजा देशभक्ति का जज्बा! ‘हर घर.. <<     उज्जैन महाकाल में आस्था का सैलाब! श्रावण.. <<     PART - 1: नीमच के तैराक देश-दुनिया में तिरंगा लहरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2025, 1:44 pm
KHABAR : प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत जमा किया अपना गणना पत्रक, मतदाताओं से की अपील, बोले- बीएलओ का करें सहयोग, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उप मुख्यमंत्री एवं मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा ने स्वयं आगे बढ़कर अपना गणना पत्रक फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को जमा किया। उन्होंने मतदाता सूची में सुधार और अद्यतन प्रक्रिया को मजबूत बनाने हेतु यह महत्वपूर्ण कार्य किया। फॉर्म जमा करने के बाद देवड़ा ने कहा कि “विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरे जिले सहित पूरे प्रदेश में चल रहा है। यह लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सभी पात्र मतदाता जिन्होंने अब तक अपना गणना पत्रक जमा नहीं किया है, वे शीघ्रता से अपना फॉर्म भरकर पूरी जानकारी के साथ बीएलओ को अवश्य जमा करवाएं, ताकि कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण हो सके।

उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी मतदाता को फॉर्म भरने में कोई कठिनाई हो, तो वे तुरंत अपने मतदान केंद्र के बीएलओ से संपर्क करें। बीएलओ द्वारा सभी आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उप मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं गणना पत्रक जमा करने से मतदाताओं को सक्रिय रूप से पुनरीक्षण में भाग लेने का संदेश मिलता है तथा मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने में यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जिला प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहयोग दें और समय पर अपना गणना पत्रक भरकर जमा करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE