खरगोन। शहर ने नपा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे है। शनिवार को वार्ड 20 मोतीपुरा ज्ञानदीप स्कूल की गली में शुरू हो रहे सीमेंट कांक्रीट रोड का निर्माण शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। रहवासियों ने बिना बेस बनाये ही निर्माण न करने की चेतावनी देते हुए काम रूकवा दिया। रहवासियों के मुताबिक ठेकेदार ने साफ कहा है कि उन्हें केवल 4 इंच सीसी रोड परत डालने का ठेका दिया गया है, वह बेस नही बनाएंगे। विरोध बढ़ने पर काम रोक दिया गया।
सन्तोष ठाकुर ने बताया कि सीमेंट कांक्रीट रोड 8 इंच मोटाई के बनाए जाना थे लेकिन नगर पालिका मनमानी कर मात्र चार इंच मोटाई के रोड बनवा रहे हैं। इससे निर्माण सड़क लंबे समय तक नही टिक पायेगा, जबकि करीब 25 वर्ष बाद गली में सड़क बन रही है। कई बार सड़क निर्माण के लिये मांग एवं प्रदर्शन कर चुके है।