BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियारनुमा कट्टे के साथ.. <<     REPORT : मजदूर-किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर.. <<     खरगोन में गूंजा देशभक्ति का जज्बा! ‘हर घर.. <<     उज्जैन महाकाल में आस्था का सैलाब! श्रावण.. <<     PART - 1: नीमच के तैराक देश-दुनिया में तिरंगा लहरा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के राशमी में सोलर पंप की केबल.. <<     पेटलावद में विश्व आदिवासी दिवस की धूम,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : जल, जंगल और जमीन के संरक्षण और विरसा मुंडा.. <<     KHABAR : संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने डीईओ को पत्र,.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा.. <<     महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2025, 10:22 am
KHABAR : पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा ने किया पुलिस थाना कसरावद का वार्षिक निरीक्षण, शासकीय कर्मियों के टर्नआउट की जांच, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद पुलिस थाना का वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक, जिला खरगोन, रविन्द्र वर्मा के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कसरावद के सम्पूर्ण थाना परिसर, भवन एवं विभिन्न महत्वपूर्ण कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन एवं थाना का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


निरीक्षण के दौरान थाना कसरावद के समस्त स्टॉफ की परेड ली गई, जिसमें सभी शासकीय कर्मियों के टर्नआउट की जांच की गई और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना के समस्त अभिलेख, रिकार्ड, रजिस्टर, हवालात, विवेचक कक्ष, मालखाना, महिला ऊर्जा हेल्पडेस्क, बालमित्र कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, जप्त वाहन एवं जप्त शराब का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी अभिलेखों के सही संधारण एवं रख-रखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाने के लंबित अपराध, चालान एवं मर्गों की समीक्षा की गई है तथा पेन्डेंसी का अतिशीघ्र निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE