BREAKING NEWS
सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<     REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा.. <<     REPORT : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नीमच में होगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा.. <<     महिदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू.. <<     खनियांधाना में एल्डरमेन पार्षदों का शपथ.. <<     विश्व आदिवासी दिवस पर देवास में लोक संस्कृति.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2026, 1:52 pm
REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, बारिश के बीच सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जोश, मुख्यमंत्री ने दिलाया आजीवन देशसेवा का संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 9 अगस्त की सुबह देशभक्ति के उत्साह से सराबोर रही। टीटी नगर स्टेडियम से सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। बारिश के बीच भी युवाओं का जोश और उत्साह कम नहीं हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर यात्रा का शुभारंभ किया और युवाओं को आजीवन देशसेवा का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने सभी से देश की सेवा और अपने उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया शुभारंभ-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भी शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को किया याद-
तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और क्रांतिकारियों के संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी लंबे संघर्ष, बलिदान और अहिंसक आंदोलनों का परिणाम है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में चले आंदोलनों ने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष के कारण देश को आजादी मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के योगदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

बारिश में भी नहीं थमा युवाओं का उत्साह-
तिरंगा यात्रा के दौरान बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE