शाजापुर। जिले की कालापीपल तहसील के ग्राम खोकरा कला में आयोजित पांच दिवसीय संगीतमय श्री देवनारायण भगवान की कथा का चौथा दिन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। कथा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए।
भैरव महाराज के पुजारी कैलाश धनगर पंडाजी ने बताया कि कथा का वाचन पप्पू परिहार के मुखारविंद से किया जा रहा है। कथा के दौरान भगवान देवनारायण के जन्म से लेकर उनकी विभिन्न लीलाओं का संगीतमय वर्णन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को मानव जीवन को सद्मार्ग पर चलने और अच्छे कर्म करने का संदेश दिया गया।
कथावाचक पप्पू परिहार ने कहा कि श्अपना सुधरना संसार की सबसे बड़ी सेवा है।श् कथा के दौरान प्रतिदिन भगवान देवनारायण की आरती की जा रही है। आरती के समय गांव की सभी देवी शक्तियों का आह्वान किया जाता है, जिसमें पंडाजी धार्मिक परंपराओं के अनुसार अपनी सहभागिता निभाते हैं।
कथा के माध्यम से धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के चौथे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्तिमय वातावरण में कथा का श्रवण किया।