सेगांव। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज 9 अगस्त 2026, रविवार को सेगांव में आदिवासी समाज का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
आयोजन जयस संभाग संयोजक मोहन किराड़े के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे सिंखेड़ी से विशाल बाइक रैली के साथ हुई। इसके साथ ही आसपास क्षेत्र से 8-10 डीजे के साथ अलग-अलग रैलियां भी निकलीं, जो सेगांव स्थित माताजी मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुईं।
रैली भडवाली, सांगवी, केली, बनिहार, लेहकू फाटा, आच्छलवाडी, सीतापुरी, नागलवाड़ी, रेहगुन फाटा, गोलवाड़ी, खामखेडा फाटा होते हुए मंदिर पहुंची। आमसभा के बाद माताजी मंदिर से कृषि उपज मंडी तक विशाल रैली निकाली गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रीतम मेडिकल, दिलीप राठौड़ की दुकान पर पोहे का स्टाल लगाकर रैली में शामिल समाजजनों का स्वागत किया गया।
डीजे की धुनों और जय सेवा जय जोहार के नारों से पूरा माहौल आदिवासीमय हो गया। पारंपरिक वेशभूषा में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
समाजजनों ने इस आयोजन को एकता और संस्कृति का प्रतीक बताया।