खरगोन। कसरावद शहर के वार्ड नंबर-2 स्थित बाबा के बेड़े के ईदगाह मैदान में हर साल की तरह इस वर्ष भी मोहर्रम चालीसवें का उर्स अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। आयोजन बिलाल कमेटी और जैद कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
उर्स के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कमेटी की ओर से ताजियों की जियारत, अखाड़े और लंगर का विशेष इंतजाम किया गया। आयोजन के दौरान समाजजनों ने शांतिपूर्ण माहौल में उर्स में सहभागिता की।
उर्स कमेटी के जिम्मेदार समाजसेवी इमरान खलीफा ने कमेटी के सदस्यों मोहसिन खान सोनू, शाहरुख बाबा ठेकेदार, शाहरुख ड्राइवर, समीर खान, शाहरुख अजमेरी, अनीस खान, रफू जीजा और मुबारिक जीजा का इस्तकबाल किया। साथ ही आयोजन में सहयोग करने वाले सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
वहीं, आयोजन को सफल बनाने और सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए कमेटी के सदस्यों ने इमरान खलीफा का भी इस्तकबाल कर उनका शुक्रिया अदा किया।