BREAKING NEWS
NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<     BIG REPORT : जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से मजबूत.. <<     NEWS : विश्व बंधुत्व और शांति के संदेश के साथ.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली,.. <<     KHABAR : सदाशिव चौहान की 13वीं पुण्यतिथि पर सेवा का.. <<     KHABAR : दो दिन से लापता 25 वर्षीय युवक की कुएं में.. <<     VIDEO NEWS: विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2026, 4:38 pm
BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, सीतामऊ-मंदसौर रोड पर खाकी ने घेराबंदी कर रोका पिकअप वाहन, पहले की पूछताछ, फिर जैसे ही ली तलाशी, काले कट्टों को खोलते ही उड़े सबके होश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतामऊ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 क्विंटल 30 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने डोडाचूरा से भरी पिकअप को जब्त कर लिया है, जबकि कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार सीतामऊ थाना पुलिस ने सीतामऊ-मंदसौर रोड पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में अवैध डोडाचूरा भरा मिला। पुलिस ने डोडाचूरा सहित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया।

बताया गया कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी और वाहन मालिक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े नेटवर्क, वाहन मालिक की भूमिका तथा अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE