नीमच। भाजपा जिला नीमच की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला प्रभारी सुभाष पटेल एवं जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल सहित जिले के तीनों विधायक दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सखलेचा और अनिरुद्ध माधव मारू मौजूद रहे।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा सहित जिला, मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान आगामी संगठनात्मक अभियानों एवं मैदानी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पदाधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैठक में भाजपा के प्रमुख नेताओं एवं संगठन पदाधिकारियों की मौजूदगी में आगामी दिनों की गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।