BREAKING NEWS
करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<     BIG NEWS : राशमी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई चोरी के.. <<     BIG NEWS : सावन का दूसरा सोमवार आज, महाकाल मंदिर,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक.. <<     KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<     BIG NEWS : नीमच को बड़ी सौगात, प्रदेश में बनेंगे 5 नए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2026, 10:40 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक चोरी, सीसीटीवी से खुला राज, खाकी ने किया वारदात का खुलासा, चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी चढ़े हत्थे, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी करने वाला आरोपी तथा चोरी की मोटरसाइकिल की खरीद-फरोख्त में शामिल आरोपी बताया गया है। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 7 अगस्त को महेंद्र भील निवासी मिश्रो की पिपली, थाना चंदेरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी मोटरसाइकिल 6 अगस्त को दोपहर करीब 2.16 बजे पुराने न्यायालय परिसर की पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ समय बाद लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। अज्ञात व्यक्ति उसे चोरी कर ले गया।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृताधिकारी बृजेश सिंह के निर्देशन तथा थानाधिकारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग-
पुलिस टीम ने चित्तौड़गढ़ शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी मुकेश पिता उदयलाल राव (38), निवासी बोरखेड़ी, थाना नीमच सिटी, जिला नीमच, हाल खटीक मोहल्ला, चित्तौड़गढ़ को डिटेन कर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में मुकेश ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी की मोटरसाइकिल को शब्बीर खान पिता अब्दुल मजीद पठान निवासी कस्बा चौकी के पास, चित्तौड़गढ़ के माध्यम से हनीफ खान को बेचने की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने शब्बीर खान को डिटेन कर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस ने मुकेश राव एवं शब्बीर खान को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि मामले में हनीफ खान की तलाश जारी है।

पुलिस टीम-
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रजनीश कुमार, एसआई देवीलाल, एएसआई नवरंग लाल, हैड कांस्टेबल चंद्रकरण सिंह एवं कांस्टेबल राजेश शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE