BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियारनुमा कट्टे के साथ.. <<     REPORT : मजदूर-किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर.. <<     खरगोन में गूंजा देशभक्ति का जज्बा! ‘हर घर.. <<     उज्जैन महाकाल में आस्था का सैलाब! श्रावण.. <<     PART - 1: नीमच के तैराक देश-दुनिया में तिरंगा लहरा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के राशमी में सोलर पंप की केबल.. <<     पेटलावद में विश्व आदिवासी दिवस की धूम,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : जल, जंगल और जमीन के संरक्षण और विरसा मुंडा.. <<     KHABAR : संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने डीईओ को पत्र,.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा.. <<     महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2025, 11:00 am
KHABAR : तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का हुआ शुभारंभ, लखबीर सिंह लख्खा के भजनों पर जमकर झूमे, देर रात तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या हुए लोग शामिल, पढे़ जय गुप्ता की खबर 

Share On:-

खरगोन। महेश्वर में तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव की शुरुआत शाम 7: 30 बजे मां नर्मदा की काकड़ा आरती से हुई। पहले दिन भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी गीत से शुरुआत करते हुए बिगड़ी बना दे मेरी मैया, श्रीराम जानकी बैठे है। मेरे सीने में, जैसे कई भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।


मध्य प्रदेश के खरगोन की धार्मिक और पर्यटन नगरी महेश्वर में 22 नवंबर को तीन दिवसीय 31वें निमाड़ उत्सव का भव्य शुभारम्भ हुआ। इस दौरान देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा के सुमधुर भजनों से देर रात तक पूरा नर्मदा घाट भक्तिरस में डूबा रहा। एक के बाद एक भक्ति गीतों ने घाट पर मौजूद श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. देर रात तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में जिले भर से लोग शामिल हुए। वहीं, घाट पर नाविकों द्वारा रंग बिरंगी लाइटों से सजाई गई नाव भी आकर्षक केंद्र रही।


इस अवसर पर सांसद गजेन्द्र पटेल, विधायक राजकुमार मेव, जिला पंचायत अध्यक्ष अन्नुबाई तंवर, कलेक्टर भव्या मित्तल, एसपी रवींद्र वर्मा सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वल के साथ तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ हुआ।


लखबीर सिंह लख्खा ने देर रात तक बांधा समा
वहीं, रात करीब 8ः30 बजे मंच पर पहुंचे भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी गीत से शुरुआत करते हुए बिगड़ी बना दे मेरी मैया, श्रीराम जानकी बैठे है मेरे सीने में जैसे कई भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। जबकि, सुबह 8 बजे बच्चों की रैली के साथ खेल प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ। पहले दिन बालक बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। शाम को नौका सज्जा प्रतियोगिता हुई।


दूसरे ओर तीसरे दिन होंगे ये आयोजन
गौरतलब है कि 31 वर्षों में निमाड़ उत्सव अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल कर चुका है। इजिप्ट के कलाकारों सहित, देश के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण, सुदेश भोसले, जावेद अली जैसे कई बड़ी सितारे यहां प्रस्तुतियां दे चुके है। इस एक निमाड़ उत्सव के दूसरे एवं तीसरे दिन राजस्थान के मांगणियार गायन, उड़ीसा का गोटीपुआ नृत्य और गुजरात का राठ नृत्य उत्सव में पारंपरिक रंग भरेंगे। निमाड़ी लोक नृत्य और जनपदीय गायन भी मंच पर अपनी छाप छोड़ेंगे। वहीं, कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE