खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के खलबुजुर्ग राम मंदिर घाट पर संजय सेतु पुल के नीचे नर्मदा नदी में रविवार सुबह एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने की खबर से खलबुजुर्ग क्षेत्र मे रोजाना सहीत विशेष पूर्व पर स्नान करने वालो मे डर का माहौल बन गया गया। पुल पर खड़े लोगों ने सबसे पहले पानी की सतह पर एक बड़े आकार के मगर को देखा, जिसके बाद कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई राम मंदिर घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ लंबे समय तक पानी की सतह पर दिखाई देता रहा। मछली पकड़ने वाले नाविकों ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने इतने बड़े मगरमच्छ को पहले कभी नहीं देखा। लोगों के अनुसार, मगरमच्छ का आकार सामान्य से काफी बड़ा था, जिससे नदी किनारे आने वाले श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों में दहशत का माहौल है राम मंदिर के संत बालकदास जी महाराज ने बताया की आज दिन में तिन बार मगरमच्छ देखा गया स्नान करने वालो मे डर का माहौल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और नदी में निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचाव हो सके।