BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियारनुमा कट्टे के साथ.. <<     REPORT : मजदूर-किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर.. <<     खरगोन में गूंजा देशभक्ति का जज्बा! ‘हर घर.. <<     उज्जैन महाकाल में आस्था का सैलाब! श्रावण.. <<     PART - 1: नीमच के तैराक देश-दुनिया में तिरंगा लहरा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के राशमी में सोलर पंप की केबल.. <<     पेटलावद में विश्व आदिवासी दिवस की धूम,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : जल, जंगल और जमीन के संरक्षण और विरसा मुंडा.. <<     KHABAR : संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने डीईओ को पत्र,.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा.. <<     महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2025, 1:26 pm
KHABAR : भव्य रैली के साथ महेश्वर में हुआ तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का शुभारंभ, आज अहिल्या घाट किले पर मेहंदी प्रतियोगिता, कल होगी रांगोली स्पर्धा, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। देवी अहिल्या बाई किला परिसर महेश्वर में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक निमाड़ उत्सव का शुभारंभ 22 नवम्बर को भव्य रैली के साथ किया। एसडीएम पूर्वा मंडलोई की उपस्थिति में विधायक राजकुमार मेव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शासकीय सांदीपनि स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई घाट पर समाप्त हुई।

जिला खेल अधिकारी पवी दुबे ने बताया कि निमाड़ उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पुरुष एवं महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता एवं कुश्ती प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित की जा रही हैं। 23 नवम्बर को अहिल्या घाट किले पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन तथा 24 नवम्बर को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कबड्डी बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 62 टीमों का पंजीयन हुआ है। शनिवार को पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक मेव की उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर विधायक मेव ने उपस्थित खिलाड़ियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को निमाड़ उत्सव की शुभकामनाएं दीं तथा कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। क्रीड़ा निरीक्षक हबीब बैग मिर्जा ने बताया कि निमाड़ उत्सव के पहले दिन पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। रविवार को महिला वर्ग कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी तथा 24 नवम्बर, सोमवार को पुरुष वर्ग की कबड्डी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार कानूडे, तहसीलदार कैलाश सस्तिया, बीईओ रामलाल चौहान, प्राचार्य बिरजू गुप्ता, खेल विभाग के अन्य कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE