बडवानी। कलेक्टर जयति सिंह ने शनिवार को धाबाबावड़ी स्थित शहीद भीमा नायक प्रेरणा केंद्र का दौरा किया और केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीद भीमा नायक प्रेरणा केंद्र को न केवल एक स्मारक, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का सच्चा स्रोत बनाने के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने विशेष रूप से निम्नलिखित पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया और निर्देश दिए केंद्र परिसर और आसपास की जगह की नियमित एवं बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भवन का रंग-रोगन किया जाए। केंद्र भवन, प्रदर्शनियों और अन्य मरम्मत एवं रखरखाव के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया । शहीद भीमा नायक के जीवन और उनके योगदान से संबंधित प्रेरणादायक सामग्री को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाए। पर्यटकों की सुविधा हेतु स्मारक स्थल को बेहतर बनाया जाए।