BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियारनुमा कट्टे के साथ.. <<     REPORT : मजदूर-किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर.. <<     खरगोन में गूंजा देशभक्ति का जज्बा! ‘हर घर.. <<     उज्जैन महाकाल में आस्था का सैलाब! श्रावण.. <<     PART - 1: नीमच के तैराक देश-दुनिया में तिरंगा लहरा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के राशमी में सोलर पंप की केबल.. <<     पेटलावद में विश्व आदिवासी दिवस की धूम,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : जल, जंगल और जमीन के संरक्षण और विरसा मुंडा.. <<     KHABAR : संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने डीईओ को पत्र,.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा.. <<     महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2025, 1:40 pm
KHABAR : दो वर्ष पूर्व थाना कालापीपल के ग्राम खरदोन कलां मे मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक से चोरी की गई बंदूक बरामद, लूट, चोरी, डकेती जैसे अपराधो के आदतन अपराधी गिरफ्तार, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर यशपालसिंह राजपूत द्वारा अज्ञात चोरी के अपराधो व फरार आरोपियो की धरपकड के संबंध में जिले में सभी थाना प्रभारियों को लगातार निर्देश दिये जा रहे है जिसके पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक महोदय घनश्याम मालवीय जिला शाजापुर द्वारा एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) निमेष देशमुख शुजालपुर के मार्गदर्शन मे कार्यवाही हेतु थाना कालापीपल पर निरीक्षक मनोहर सिंह जगेत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिस टीम के द्वारा उक्त कार्यवाही की गई है।


दिनांक 07.08.2023 को फरियादी हरपाल सिंह पिता चंदन सिंह सिसोदिया उम्र 37 साल निवासी अवधपुरी कालोनी सीहोर ने मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा खरदोन कलां का ताला तोडकर बैंक के अंदर घुसकर अज्ञात आरोपी द्वारा स्ट्रांग रूम का ताला तोडने का प्रयास करने व बैंक मे रखी अपनी दो नाल बारह बोर बूंदक चोरी करने की रिपोर्ट पर से थाना कालापीपल पर अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध क्रमांक 327/23 धारा 457,380 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया।


दोराने विवेचना मुखबिर सूचना पर आरोपी हनीफ खां पिता कल्लू खां उम्र 27 साल निवासी इमलिया हसन थाना दोराहा सीहोर को गिरफतार कर पूछताछ करते हनीफ द्वारा अपने साथी नसीम खां पिता बन्ने खां निवासी गेहूखेडा थाना कोलार जिला भोपाल व मुजाईद खां पिता वसीम खां निवासी इमलिया हसन के साथ मिलकर मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा खरदोन कलां मे चोरी की योजना बनाकर उक्त बारह बोर बंदूक चोरी करना व बंदूक नसीम खां के पास होना बताने पर केद्रीय जेल भोपाल मे हत्या के अपराध मे बंद आरोपी नसीम पिता बन्ने खां उम्र 33 साल निवासी गेहूखेडा थाना कोलार जिला भोपाल का दिनांक 21.11.2025 को पुलिस रिमांड पर लिया जाकर पूछताछ की गई। जिसके द्वारा पूछताछ पर उक्त अपराध करना स्वीकार कर चोरी की बंदूक नदीम खां पिता वहीद खां निवासी शुजालपुर को बेचना बताया जाने पर दिनांक 22.11.2025 को आरोपी नदीम खां पिता वहीद खां उम्र 30 साल निवासी नूरपुरा सब्जी मंडी शुजालपुर गिरफतार कर चोरी की लाइसेंसी बंदूक विधिवत जप्त की गई है।


उक्त सराहनीय कार्य मे उप निरीक्षक रवि भण्डारी, सउनि अमित नागर, प्र0आर विशाल पटेल, प्रआर आनंद शर्मा, प्रआर शिवराज पटेल, आरक्षक वेदप्रकाश परमार आरक्षक नयन यादव, आरक्षक सतीश, आर सुमित पटेल, आर अर्जुन, आर आशीष, आर शैलेंद्र की मुख्य भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE