खरगोन। देवी अहिल्या शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक 1 में रविवार को एनसीसी कैडेट्स 9 एमपी बटालियन इंदौर ने एनसीसी दिवस उत्साह के साथ मनाया। सुबह 7 बजे स्कूल परिसर में जेडी बॉयज और जेडब्ल्यू कैड्टस एकत्रित हुए। यहां एनसीसी डे मार्च पास्ट में एनसीसी ध्वज को सलामी दी गई। सलामी अतिथि आर एस पाटीदार, संस्था के एनसीसी ऑफिसर मुरली खोड़े, प्राचार्य राजेंद्र पाटीदार, डॉ. मीरा रखोलिया द्वारा ली गई। सलामी मार्च पास्ट के बाद सभी एनसीसी कैडेट स्कूल के सभागृह में पहुंचे। यहां भ्रुण हत्या, दहेज प्रथा के विरोध व राष्ट्रीय एकता की शपथ प्राचार्य राजेंद्र पाटीदार द्वारा कैडेट्स को दिलाई गई।
अतिथि पाटीदार ने एनसीसी जीवन जीने का तरीका व उससे जीवन में सफल होने के मंत्र के बारे में बताय। इस दौरान स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां भी दी।