BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियारनुमा कट्टे के साथ.. <<     REPORT : मजदूर-किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर.. <<     खरगोन में गूंजा देशभक्ति का जज्बा! ‘हर घर.. <<     उज्जैन महाकाल में आस्था का सैलाब! श्रावण.. <<     PART - 1: नीमच के तैराक देश-दुनिया में तिरंगा लहरा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के राशमी में सोलर पंप की केबल.. <<     पेटलावद में विश्व आदिवासी दिवस की धूम,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : जल, जंगल और जमीन के संरक्षण और विरसा मुंडा.. <<     KHABAR : संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने डीईओ को पत्र,.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा.. <<     महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2025, 2:18 pm
KHABAR : कलेक्टर गर्ग ने मल्हारगढ़ विधानसभा के 6 बीएलओ को एसआईआर कार्य की शत प्रतिशत उपलब्धि पर किया सम्मानित, पढे़ पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत सर्वप्रथम अपना शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले छह मतदान केंद्रों के बीएलओ को आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अदिती गर्ग ने सम्मानित किया। कलेक्टर ने सभी बीएलओ के समयबद्ध, समर्पित और गुणवत्तापूर्ण कार्य की खुलकर प्रशंसा की और कहा कि इन सभी की मेहनत और जागरूकता के कारण जिले का निर्वाचन प्रबंधन और अधिक सुदृढ़ हुआ है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि “आप सभी का परिश्रम सराहनीय है। आपने न केवल समय पर कार्य पूर्ण किया, बल्कि उच्च गुणवत्ता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई है। आपका यह समर्पण जिले के अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणा है। इसी प्रकार निष्ठा और तत्परता के साथ चुनाव कार्यों में योगदान देते रहें।”


मतदान केंद्र क्रमांक 3 बाकरोल की बीएलओ सीमाबाई, मतदान केंद्र क्रमांक 164 दोबड़ा की बीएलओ ग्यारसी बाई, मतदान केंद्र क्रमांक 208 रूपावली (नाहरगढ़) की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बीएलओ ललिता गुर्जर, मतदान केंद्र क्रमांक 206 रिंडा के बीएलओ श्री रामचंद्र लोहार, तथा मतदान केंद्र क्रमांक 111 अरनिया मीणा की बीएलओ मंजू रावत, मतदान केंद्र क्रमांक 220 रूपावली ने सबसे पहले शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर जिले का मान बढ़ाया है। जो जिले के लिए गौरव का विषय है।


कलेक्टर ने शेष बीएलओ से अपील की कि वे भी निर्धारित समयसीमा के भीतर मतदाता सूची के सत्यापन एवं सुधार कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और तत्परता से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य अत्यंत संवेदनशील और जिम्मेदारीपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में जुड़ना और त्रुटियों का समय रहते सुधार होना बहुत आवश्यक है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE