BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियारनुमा कट्टे के साथ.. <<     REPORT : मजदूर-किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर.. <<     खरगोन में गूंजा देशभक्ति का जज्बा! ‘हर घर.. <<     उज्जैन महाकाल में आस्था का सैलाब! श्रावण.. <<     PART - 1: नीमच के तैराक देश-दुनिया में तिरंगा लहरा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के राशमी में सोलर पंप की केबल.. <<     पेटलावद में विश्व आदिवासी दिवस की धूम,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : जल, जंगल और जमीन के संरक्षण और विरसा मुंडा.. <<     KHABAR : संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने डीईओ को पत्र,.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा.. <<     महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2025, 3:09 pm
KHABAR : कुणाल चौधरी की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में श्री राजा भोज सेवा संगठन ने एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन, पाँच दिवस में कार्रवाई की माँग, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले के शुजालपुर में श्री राजा भोज सेना संगठन के बैनर तले रविवार को बड़ी संख्या में समाजजन, युवा शुजालपुर में एकत्रित हुए। कार्यक्रम स्थल से शांतिपूर्ण रैली निकालकर संगठन ने एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर पूर्व विधायक कुणाल चौधरी द्वारा पूर्वजों के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।


संगठन के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उक्त टिप्पणी से समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं, और यह मामला केवल समाज नहीं बल्कि सम्मान, स्वाभिमान और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। ज्ञापन में एसडीओपी से मांग की गई कि प्रशासन पाँच दिवस के भीतर उचित कार्रवाई करे या संबंधित जनप्रतिनिधि सार्वजनिक रूप से माफी माँगे।


संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है, तो विरोध प्रदर्शन चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा और आगे की रणनीति भी कानून के दायरे में रहते हुए मजबूत रूप से संचालित की जाएगी।


कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय उपस्थिति रही और पूरे आयोजन में शांति, अनुशासन और संयम का पालन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति या जाति विशेष की नहीं, बल्कि सम्मान और पूर्वजों की मर्यादा की रक्षा का प्रश्न है, जिसके लिए समाज एकजुट होकर खड़ा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE