BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियारनुमा कट्टे के साथ.. <<     REPORT : मजदूर-किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर.. <<     खरगोन में गूंजा देशभक्ति का जज्बा! ‘हर घर.. <<     उज्जैन महाकाल में आस्था का सैलाब! श्रावण.. <<     PART - 1: नीमच के तैराक देश-दुनिया में तिरंगा लहरा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के राशमी में सोलर पंप की केबल.. <<     पेटलावद में विश्व आदिवासी दिवस की धूम,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : जल, जंगल और जमीन के संरक्षण और विरसा मुंडा.. <<     KHABAR : संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने डीईओ को पत्र,.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा.. <<     महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2025, 3:24 pm
BIG NEWS : फव्वारा चौक पर आक्रोश का विस्फोट, टीना की मौत पर उबल पड़ा शहर, ठेले पर शव लेकर पहुंचे परिजनों ने किया चक्काजाम, डेढ़ घंटे तक थमा यातायात, प्रशासन के आश्वासन के बाद मानी गुस्साई भीड़, शांत हुआ मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। टीना मीणा पति प्रहलाद मीणा की मौत ने रविवार दोपहर शहर को झकझोर कर रख दिया। फव्वारा चौक पर वह दृश्य दिल दहला देने वाला था, जब परिजन टीना के शव को ठेले पर रखकर बीच चौराहे बैठ गए और न्याय की मांग पर अड़ गए। सड़कें बंद, भीड़ उफान पर और माहौल गम व गुस्से से भरा हुआ। करीब डेढ़ घंटे तक पूरा चौक आक्रोश का मैदान बना रहा। प्रशासन और पुलिस के लगातार समझाने के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका, लेकिन इस दौरान जो तनाव फैला, उसने शहर को स्तब्ध कर दिया।

डॉ. लाड़ धाकड़ पर कठोर कार्रवाई की मांग- 
शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर जाम लग गया था और भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस और प्रशासन के लिए हालात संभालना मुश्किल होता जा रहा था। मृतका के परिजन बच्चों के भविष्य व लालन-पालन के लिए आर्थिक सहायता और डॉ. लाड़ धाकड़ पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि इलाज में लापरवाही के चलते टीना की मौत हुई है, इसलिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

लगातार समझाइश, फिर भी नहीं माने परिजन-
एसडीएम संजीव साहू, तहसीलदार संजय मालवीय, थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वे लगातार परिजनों से संवाद करते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। हालात ऐसे बनते नजर आए कि पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ सकता था। चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने माइक से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

अंतिम दौर की बातचीत ने बदला माहौल-
लगातार प्रयासों के बाद अंतिम चरण की बातचीत में प्रशासन ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। परिजनों की सभी मांगों का लिखित आवेदन लिया गया और आश्वस्त किया गया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का यह आश्वासन असरदार साबित हुआ और परिजन शांत हुए। इसके बाद शव को एंबुलेंस के माध्यम से गांव रवाना किया गया। इसके साथ ही फव्वारा चौक का मार्ग भी खोल दिया गया और जाम हट गया।

एसडीएम बोले- मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा
एसडीएम संजीव साहू ने कहा कि परिजनों की मांगों को गंभीरता से लिया गया है। आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लगभग डेढ़ घंटे तक चले तनाव, भीड़ और उग्र माहौल के बाद आखिरकार फव्वारा चौक पर स्थिति सामान्य हो गई। पुलिस बल और प्रशासनिक टीम देर तक मौके पर तैनात रही ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

शनिवार रात इलाज के दौरान हुई थी मौत-
बताते चले कि शनिवार रात नीमच के जिला अस्पताल में टीना पति प्रहलाद मीणा निवासी आचारी सुबी जिला राजस्थान प्रतापगढ़ उम्र 20 वर्ष की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही और पैसे लेने के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। इसके बाद परिजनों ने मेन रोड और अस्पताल जाने वाले रास्ते को भी जाम कर दिया या। डॉक्टर्स के पैनल द्वारा जिला अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के पश्चात परिजन महिला का शव ले जाने को राजी नहीं हुए। यह घटनाक्रम काफी देर तक चलता रहा। परिजन और ग्रामीण तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE