BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियारनुमा कट्टे के साथ.. <<     REPORT : मजदूर-किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर.. <<     खरगोन में गूंजा देशभक्ति का जज्बा! ‘हर घर.. <<     उज्जैन महाकाल में आस्था का सैलाब! श्रावण.. <<     PART - 1: नीमच के तैराक देश-दुनिया में तिरंगा लहरा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के राशमी में सोलर पंप की केबल.. <<     पेटलावद में विश्व आदिवासी दिवस की धूम,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : जल, जंगल और जमीन के संरक्षण और विरसा मुंडा.. <<     KHABAR : संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने डीईओ को पत्र,.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा.. <<     महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2025, 3:47 pm
REPORT : प्रधान जिला न्‍यायाधीश राजपूत ने किया जिला जेल का निरीक्षण, बंदियों से चर्चा कर प्राप्त की जानकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथाजिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के अध्‍यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत ने जिला जेल नीमच का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश, कैदियों के बैरकों में पहुँचे और वहाँ उपस्थित बंदियों से चर्चा कर उनके खानदृपान, प्रकरणों की प्रगति तथा जमानत संबंधी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दिए।

प्रधान जिला न्यायाधीश राजपूत ने जेल में मुलाकात कक्ष, महिला बैरक , वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष तथा रसोईघर का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने निरुद्ध बंदियों को लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रणाली के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर आपराधिक मामलों के लिए डिफेंस काउंसिल की एक समर्पित टीम कार्यरत है। अतः जिन बंदियों के निजी अधिवक्ता नहीं हैं, वे अपने प्रकरणों की पैरवी डिफेंस काउंसिल के माध्यम से करवा सकते हैं। उन्होंने बंदियों को निर्णय उपरांत समय पर उच्च न्यायालय में अपील दायर करने के लिए भी प्रेरित किया।

इस मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित जैन, जेल अधीक्षक एम.के. चौरसिया एवं जेल स्टाफ उपस्थित था। यह जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार ने दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE