मंदसौर। शिवना नदी शुद्धिकरण अभियान रविवार को 72वें दिन भी लगातार जारी रहा। जलस्तर कम होने के बाद इस दिन विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसके तहत नदी में जमी गाद और कचरा बड़ी मात्रा में निकालकर तट पर जमा किया गया। शहर के नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस श्रमदान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभियान का नेतृत्व कर रहे विधायक विपिन जैन ने श्रमदान स्थल पर उपस्थित होकर कहा कि शिवना नदी मंदसौर की जीवनरेखा और पहचान है। इसे साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि अब तक अभियान के परिणाम उत्साहजनक रहे हैं और आने वाले दिनों में सफाई कार्य को और गति दी जाएगी।
विधायक जैन ने कहा कि आगामी सप्ताहों में गाद हटाने की प्रक्रिया और प्रदूषण रोकने के उपायों को और मजबूत किया जाएगा, ताकि शिवना नदी को पूरी तरह स्वच्छ और पुनर्जीवित स्वरूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने समस्त मंदसौरवासियों से अपील की कि प्रति रविवार सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक श्रमदान में अवश्य शामिल हों और नदी संरक्षण के इस सामूहिक प्रयास को और सशक्त बनाएं।
72वें दिन श्रमदान में उपस्थित-
विधायक विपिन जैन, समाजसेवी हेमराज खाबिया, भंवरलाल प्रजापत, रमेश सोनी, विजय आनंद, राकेश जैन पिंटू, अभिषेक तिवारी, नमन पालीवाल; महिला प्रतिनिधियों में सोनाली जैन, अनीता भदोरिया, राखी सत्रावाला, प्रमिला पंवार, कांग्रेसी जनों में संजय नाहर, अजय सोनी, महेश गुप्ता, राजेश फरक्या, सादिक गौरी, आमीन खान, अकरम खान, नितनेश बसेर, राकेश सेन, प्रिंस सत्रावाला, दीपक लाड़, ऋषिराज लाड़, गोपाल बंजारा सहित अन्य लोग श्रमदान में शामिल रहे।