BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियारनुमा कट्टे के साथ.. <<     REPORT : मजदूर-किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर.. <<     खरगोन में गूंजा देशभक्ति का जज्बा! ‘हर घर.. <<     उज्जैन महाकाल में आस्था का सैलाब! श्रावण.. <<     PART - 1: नीमच के तैराक देश-दुनिया में तिरंगा लहरा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के राशमी में सोलर पंप की केबल.. <<     पेटलावद में विश्व आदिवासी दिवस की धूम,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : जल, जंगल और जमीन के संरक्षण और विरसा मुंडा.. <<     KHABAR : संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने डीईओ को पत्र,.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा.. <<     महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2025, 5:18 pm
KHABAR : 25 साल से राजनीति में हूं-भाजपा का वर्किंग सिस्टम हैं, संस्कारधानी की अश्विनी को बनाया महिला मोर्चा अध्यक्ष, एबीवीपी से शुरू हुई थी राजनीति, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में शनिवार को नई नियुक्तियां की आखिरकार घोषणा हो गई हैं। टीम में प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रभारी, प्रदेश मोर्चा प्रभारी और प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी की नई जिम्मेदारी पार्टी नेताओं को सौंपी गई है।


युवा मोर्चा और महिला मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची भी जारी कर दी गई। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेल को बनाया गया तो वहीं सबसे चौंकाने वाला नाम सामने आया प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अश्विनी परांजपे का। मध्यप्रदेश में कई दिग्गज नेत्री के बीच प्रदेश अध्यक्ष ने जबलपुर की अश्विनी परांजपे को यह जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं शनिवार को देवास जिले के पार्टी पदाधिकारी प्रीतम सिंह सोलंकी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।


भाजपा का वर्किंग सिस्टम है
मध्यप्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अश्विनी परांजपे ने कहा कि बीते 25 सालों से राजनीति में हूं। अखिल विद्यार्थी परिषद से राजनीति शुरू करने के बाद संगठन ने कई अलग-अलग जिम्मेदारी दी, जिसका निर्वहन किया और लगातार कोशिश भी की गई। अब जबकि संगठन ने नई जिम्मेदारी दी, तो उसका ना सिर्फ निर्वहन होगा, बल्कि महिलाओं के उत्थान और पार्टी के हित में सभी को साथ में लेकर काम किया जाएगा।


अश्विनी परांजपे का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक संगठन है, जिसका अपना एक वर्किंग सिस्टम है, और मैं उसमें खरा उतरने की कोशिश करूंगी। उन्होंने कहा कि हम कैडरबेस ऑर्गनाइजेशन के वर्कर है, और उसी के आधार पर काम करेंगे।


संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनी अश्विनी परांजपे ने संगठन की और से सौंपी गई जिम्मेदारी पर सभी का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री मोहन यादव, संगठन मंत्री का आभार व्यक्त करती हूं कि एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। मध्यप्रदेश में हमारा मोर्चा महिला के उत्थान और उनके हर सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE